Jaunpur News: पैमाइश के दौरान हुए विवाद में तीन पर केस दर्ज
जौनपुर, जुलाई 27 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चकमार्ग की पैमाइश के दौरान गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। धौरहरा गांव निवासी पशु चिकित्सा विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामअजोर पाल ने तहरीर में बताया कि उन्होंने चकमार्ग की पैमाइश कराने के लिए थाना दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया था। शनिवार शाम करीब पांच बजे राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में पैमाइश कराई जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पकड़ी गांव निवासी समरजीत पटेल, जमुना पटेल और मोहनलाल पटेल मौके पर पहुंच गए और पैमाइश का विरोध करने लगे। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: पत्थरगड्डी उखाड़ी, शिकायत करने पर किसान को पीटा विरोध करने पर तीनों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इससे कुछ देर के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.