Jaunpur News: पेसारा खड़हर डगरा मार्ग हुआ गड्डे में तब्दील
जौनपुर, जुलाई 26 -- Jaunpur News: सरकी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। पेसारा खडहर डगरा मार्ग पर चलना इन दिनो राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सड़क पर बने गड्डे और उनमे भरे पानी की वजह से मुश्किलें बढ़ गई है। जिस पर से गुजरने में पहले चंद मिनट लगते थे वही अब घंटों लग जा रहे है। सबसे ज्यादा दिक्कत बीमार मरीजों और डिलीवरी के लिए जा रही महिलाओं को होती है। गड्ढे में गाड़ियां हिचकोले खाती हैं तो प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिलाओं और स्नेक बाइट के मरीजो की जान आफत में आ जाती है। पेसारा, भौसिंहपुर, एकौनी, पलिया, सूरतपुर , मुर्की, बेलहरी, पतौरा, शिवनगर, आजादनगर और आस पास के लोगो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा।क्षेत्र के रंजन शुक्ला, अरविन्द तिवारी, अरविन्द राय, असलम खान, बिपिन राय, सुभाष यादव , विजय राय, संजय सिंह आदि ने मांग किया है इसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.