Jaunpur News: पेड़ में बांधकर पीटे जाने के मामले में तीन गिरफ्तार
जौनपुर, अक्टूबर 7 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पेड़ में बांधकर युवक को पीटे जाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। नजमा निवासी चक राजेपुर पचोखर थाना लाइनबाजार ने तहरीर देकर आरोप लगाया। उसने बताया कि बेटे रोहित और उसके दोस्त छोटू और गोदीवाले को विपक्षियों ने पेड़ में बांध कर मारा पीटा। इस संबंध में एसओ श्रीप्रकाश शुक्ल का कहना है कि इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी अबुल कश्यप, पवन मौर्य और दिलीप मौर्य को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Jamtara News: जान से मारने की धमकी देने का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.