Jaunpur News: पेड़ गिरने से बिजली का पोल और हाईटेंशन तार टूटा
जौनपुर, अगस्त 9 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। शनिवार शाम को निगोह से मीरगंज जाने वाले मार्ग पर आदमपुर गांव के पास अचानक बबूल का पेड़ उखड़कर बीच सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। पेड़ की चपेट में आने से बिजली का पोल और हाईटेंशन तार भी टूट गए, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। पेड़ और बिजली के तार सड़क पर गिरने से राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। काफी देर तक आवागमन प्रभावित रहा। घटना की सूचना वन विभाग और बिजली विभाग को दी गई। बिजली काटी गई और वन विभाग के सिपाही रवि यादव मौके पर पहुंचे और पेड़ हटाकर रास्ता खुलवाने के लिए प्रयासरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.