जौनपुर, अक्टूबर 27 -- Jaunpur News: जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रदेश कार्य समिति सदस्यों की सूची जारी की है। इसमें जौनपुर जिले से पांच भाजपा नेताओं को स्थान दिया गया है। ब्रह्मदेव मिश्र, केपी सिंह, अनिता रावत, सुशील कुमार उपाध्याय और पुष्पराज सिंह को प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाया गया है। इसमें ब्रह्मदेव मिश्र, सुशील कुमार उपाध्याय और पुष्पराज सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष हैं। केपी सिंह पूर्व सांसद हैं और अनिता रावत को दूसरी बार प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाया गया है। अनिता रावत 2017 में मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। यह भी पढ़ें- Lucknow News: मोदी-योगी, राजनाथ सहित यूपी से 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य यह भी पढ़ें- Prayagraj News: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में 47 चेहरों को मिली जगह ...