Jaunpur News: पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की मनायी गई जयंती
जौनपुर, अक्टूबर 15 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के सौदागर हॉल में गुरुवार को 'उड़ान कलाम मंच' के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता पूर्व आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि युवाओं को अपने सपनों को ज्ञान, आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के बल पर साकार करने का संकल्प लेना चाहिए। डॉ. कलाम का जीवन इस बात की प्रेरणा देता है कि साधारण परिस्थितियों से निकलकर भी असाधारण उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। अध्यक्षता करते लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्पेंद्र सिंह ने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, साहस और राष्ट्रसेवा को सफलता का मूलमंत्र बताते हुए युवाओं से जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.