Jaunpur News: पूर्व राष्ट्रपति की जयंती पर मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
जौनपुर, अक्टूबर 17 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज में शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 95वीं जयंती विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ यूजीसी नेट में सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कॉलेज के प्रबंधक नासिर जमाल शेख ने की। मुख्य अतिथि मुंबई की रजिया शेख ने विद्यार्थियों को डॉ. कलाम के जीवन, सादगी और शिक्षा के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेने की सीख दी। अक्सा जुबैर समर, अरमान हुसैन, मंतश मतलूब, रशीदा और साबिर सहित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रबंधक नासिर जमाल शेख और मुख्य अतिथि ने पुरस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.