जौनपुर, जुलाई 28 -- Jaunpur News: सिकरारा। बांकी गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रविवार रात चोरों ने ताला तोड़कर इनवर्टर की चार बैटरियां चोरी कर लीं। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह विद्यालय पहुंचे प्रधानाध्यापक को हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रधानाध्यापक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय पहुंचने पर जिस कक्ष में इनवर्टर की बैटरियां रखी थीं, उसका ताला और कुंडी टूटी मिली। कमरे के अंदर रखी चारों बैटरियां गायब थीं। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना देने के बाद थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: स्कूल का ताला तोड़कर चोर उठा ले गए इनवर्टर की चार...