जौनपुर, अक्टूबर 12 -- Jaunpur News: केराकत (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के खड़हरा गांव में रविवार की रात करीब आठ बजे मां दुर्गा के पंडाल में आरती के दौरान करंट की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्चे रिवांश पुत्र नीरज की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, घर के पास बने मां दुर्गा के पूजा पंडाल में रविवार की रात आरती हो रही थी। रिवांश भी आरती में शामिल था। इसी दौरान पंडाल में लगे टेंट के खंभे को छूने पर वह कथित तौर पर करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उसे मुफ्तीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।...