जौनपुर, अक्टूबर 20 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जिले भर में स्थापित किए गए दुर्गा पूजा पंडालों में सोमवार को नवमी तिथि पर देर शाम तक चहल पहल रही। पंडालों में हवन के बाद मां की प्रतिमा अपने जगह से खिसका दी गई। फिर देर शाम तक पंडालों का पट बंद कर दिया गया। बहुत से पंडालों में देर शाम तक हवन हुआ। पंडालों में नौ कन्याओं का श्रद्धा के साथ पूजन कर छोहरी खिलाई गई। मंगलवार को विजय दशमी के दिन धूमधाम से प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। पूजा पंडालों में सुबह दर्शन पूजन करने वालों की भीड़ रही। नवरात्र का अंतिम दिन होने के कारण ग्रामीण इलाकों से भी श्रद्धालु शहर के पूजा पंडालों में दर्शन पूजन करने पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: सिद्धिदात्री की आराधना के साथ नवरात्र संपन्न, आज शहर भ्रमण पर निकलेगी विसर्जन यात्रा शीतला चौकियां व मैहर मंदिर में द...