जौनपुर, अगस्त 13 -- Jaunpur News: जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में बुधवार को पुस्तकालय दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में संस्थापक एवं पुस्तकालय विज्ञान के जनक पद्मश्री डॉ. एसआर रंगनाथन के प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन हुआ। ग्रंथालयाध्यक्ष डॉ. विद्यानिवास मिश्र ने डॉ. रंगनाथन के योगदान और पुस्तकालय विज्ञान के पांच सूत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रंथालय जीवन का अंधकार दूर कर ज्ञान फैलता हैं पुस्तकालय को रेखांकित करते हुए बताया कि पुस्तकालय के बिना अधूरा है ज्ञान का सफर समाज को सशक्त बनाने में ग्रंथालय की अहम भूमिका है। लेफ्टिनेंट प्रो. चित्रसेन गुप्ता ने तक्षशिला और नालंदा का उदाहरण देकर पुस्तकालयों को भारतीय ज्ञान परंपरा का संवाहक बताया। यह भी पढ़ें- कॉलेज में मनाया गया नेशनल लाइब्रेरियन डे शिक्षा ...