Jaunpur News: पुलिस ने लिया राष्ट्रीय एकता-अखंडता का संकल्प
जौनपुर, अक्टूबर 31 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शनिवार को जिले के सभी थानों पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। सुबह थानों पर पुलिस कर्मियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता और आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया। जिले के 27 थानों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिन्दुस्तान संवाद सिंगरामऊ के अनुसार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में सिंगरामऊ थाने में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यवाहक थाना प्रभारी तारकेश्वर दुबे के नेतृत्व में थाने के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।इस यह भी पढ़ें- Varanasi News: सरदार पटेल की जयंती पर डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई राष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.