Jaunpur News: पुलिस की सक्रियता से मारपीट की घटना टली
जौनपुर, अक्टूबर 2 -- Jaunpur News: जफराबाद। क्षेत्र के हौज पोखरा गांव के पास गुरुवार को युवकों के दो गुटों में गोलबंदी व झड़प की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गयी। जिसके कारण मारपीट की घटना टल गयी। पुलिस आसपास के कई गांवों में जाकर कई युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे को मुखबिर से सूचना मिली कि हौज पोखरे के पास किसी विवाद को लेकर युवकों के दो गुट जमा हो रहे हैं। दोनों तरफ से अभद्रता की जा रही थी। दर्जनों की संख्या में युवक जमा हो रहे थे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे पुलिस के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होने स्थिति को नियंत्रण में करते हुए कुछ को हिरासत में लिया। कुछ मौके से फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.