Jaunpur News: पुलिया के नीचे पलटी कार, दो घायल
जौनपुर, अगस्त 17 -- Jaunpur News: डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र की पतरही चौकी के अंतर्गत पतरहीं-मौधा रोड पर माता मिल के पास रविवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरी। कार में चार लोग सवार थे। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी भेजा गया। घायलों की पहचान चंदवक थाना के पतरहीं निवासी 25 वर्षीय लकी और गाजीपुर जिले के खानपुर बभनौली निवासी 20 वर्षीय शुभम यादव के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। दोनों घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.