Jaunpur News: पुराने विवाद में गोली मारने की धमकी
जौनपुर, अगस्त 12 -- Jaunpur News: थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के उदयचंदपुर (चहारमपट्टी) गांव निवासी युवक ने पुराने विवाद को लेकर मारपीट करने और गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सोमवार को केराकत पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उदयचंदपुर निवासी अब्दुल हमीद ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि वह सात अगस्त की शाम करीब छह बजे उदयचंदपुर घाट पर था। इसी दौरान पूर्व विवाद को लेकर उदयचंदपुर निवासी कुछ लोग चारपहिया वाहन से गोमती पुल के पास पहुंचे। आरोप है कि विपक्षी ने बिना किसी बात के गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित ने करीब सात थप्पड़ मारने तथा गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उपनिरीक्षक कृष्णानंद यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.