जौनपुर, जुलाई 14 -- Jaunpur News: मछलीशहर। क्षेत्र के ग्राम मथुरा में वर्ष 2014 से उपजिलाधिकारी न्यायालय में लंबित बंटवारे के विवाद का 12 वर्ष बाद आपसी सहमति से निस्तारण हो गया। शनिवार को उपजिलाधिकारी अजय उपाध्याय ने गांव पहुंचकर दोनों पक्षों से मौके पर वार्ता कर समाधान का रास्ता निकाला। उपजिलाधिकारी के पेशकार विपिन मौर्य ने बताया कि सरजू और रजपत्ती के बीच गाटा संख्या 1877 और 1914 के बंटवारे को लेकर वर्ष 2014 से वाद विचाराधीन था। मामले के समाधान के लिए शनिवार शाम एसडीएम अजय उपाध्याय गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों की मध्यस्थता में दोनों पक्षों से बातचीत की गई। वार्ता के दौरान दोनों पक्ष प्रस्तावित समाधान पर सहमत हो गए। सोमवार को दोनों पक्षों ने न्यायालय में सुलहनामा दाखिल कर दिया। उपजिलाधिकारी अजय उपाध्याय ने बताया कि आपसी सहमति से 12 वर्ष पु...