जौनपुर, अगस्त 1 -- Jaunpur News: रामनगर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के इटाये बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की लाठी-डंडे से पिटाई करने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुंदरपुर (पड़राव) गांव निवासी गीता देवी पत्नी स्वर्गीय राजकुमार गौतम ने थानाध्यक्ष नेवढ़िया को दी तहरीर में बताया कि 30 जुलाई की शाम करीब छः बजे उनका पुत्र अभिषेक गौतम इटाये बाजार दवा लेने गया था। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर हुसैनपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र पटेल पुत्र विजय पटेल और सुशील पटेल पुत्र हरिश्चंद्र पटेल ने उसे रोक लिया। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट क...