जौनपुर, सितम्बर 4 -- Jaunpur News: मछलीशहर। पुरानी रंजिश में एग रोल विक्रेता के बड़े भाई की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है। नगर के कजियाना मोहल्ला निवासी आरिफ खान बारावफात मेले में अंडा रोल की दुकान चलाता है। गुरुवार रात आरिफ का बड़ा भाई वारिस दुकान पर आया था। दुकान से वापस लौटते समय चिकाना मोहल्ला निवासी अहमद, समीर, शमीर और अली ने उसे पीट दिया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...