जौनपुर, अक्टूबर 8 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में गुरुवार को पुरातन छात्र सम्मेलन-2026 आयोजित किया गया। इसमें पूर्व प्रशिक्षुओं ने संस्थान में बिताए प्रशिक्षण काल की यादें साझा कीं और अपने अनुभव बताए। गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह भरा। शुभारंभ उप शिक्षा निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के पूजन और दीप जलाकर किया। डीएलएड प्रशिक्षुओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। पुरातन छात्र-छात्राओं का बैज लगाकर और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। पूर्व प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण के दौरान की स्मृतियों और संस्थान से जुड़े अनुभव साझा किए। प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि पुरातन छात्र किसी भी शिक्षण संस्थान की महत्वपूर्ण पूंजी होते हैं। उन...