जौनपुर, जुलाई 21 -- Jaunpur News: महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पाइप पर बाइक चढ़ने के आरोप में सोमवार दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। मामले में पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर ग्राम प्रधान सहित सैकड़ो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

मामले का विवरण क्षेत्र के पूरागंभीरशाह ग्राम प्रधान दयानंद पासी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि मेरा भतीजा शेर सिंह पाइप फैलाकर खेत की सिंचाई कर रहा था। पाइप गांव के लिंक मार्ग से गई थी इसी बीच एक बाइक सवार पाइप के ऊपर बाइक ले जाकर पाइप फाड़ दिया। जिसे लेकर कहासुनी हुई इस दौरान अमारी गांव निवासी निवासी महेंद्र, राहुल, दिनेश, रोहित, मुकेश, विशाल, अमित, मोहित, सचिन, कल्लू और 12 अज्ञात लोग आ गये मेरे भतीजे पर हमला कर दिया जिससे गंभीर चोट आई। वह बेहोश हो गया बचाव करने आए सुभाष और रिंकू को भी पीट द...