जौनपुर, अक्टूबर 26 -- Jaunpur News: जौनपुर। शांति, सद्भाव और विश्व बंधुत्व का संदेश देने के लिए लायन्स क्लब जौनपुर मेन की ओर से रविवार को नगर के एक होटल में पीस पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के जरिए मानवता, एकता और आपसी भाईचारे के रंग उकेरे। प्रतियोगिता की थीम 'मानवता में समरसता एवं सद्भाव' रही। प्रतियोगिता में सेंट पैट्रिक स्कूल के भव्य अग्रहरि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिजवी लर्नर्स एकेडमी के सैय्यद वजीह हुसैन द्वितीय और इसी विद्यालय के ईशु साहू तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जीएटी एरिया लीडर डॉ. क्षितिज शर्मा ने कहा कि शांति और सद्भावपूर्ण समाज के निर्माण में युवाओं और विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। संस्थाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि क्लब स...