जौनपुर, अक्टूबर 23 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शिक्षण, अधिगम और समग्र शैक्षिक प्रशासन को सुदृढ़, परिणामोन्मुख और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार 'शैक्षणिक कार्य प्रभाग' का गठन कर विस्तृत कार्य और दायित्व निर्धारित किए गए हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह द्वारा कार्यालय आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार विश्वविद्यालय तथा संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षिक योजना, पाठ्यचर्या सुधार, प्रवेश और शैक्षणिक प्रशासन में समन्वय के लिए उच्च स्तरीय टीम का गठन किया गया है। इसके तहत वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो. मानस पाण्डेय को शैक्षणिक कार्य प्रभाग का निदेशक बनाया गया है, जो समग्र शैक्षणिक नेतृत्व एवं प्रशासन की जिम्मेदारी सं...