जौनपुर, अक्टूबर 7 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जौनपुर प्रीमियर लीग (जेपीएल) के आयोजन की तैयारियों को लेकर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने गतिविधियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने एकलव्य स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण कर लीग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने क्रिकेट मैदान, पिच, दर्शकों के बैठने, सुरक्षा, पार्किंग और प्रवेश-निकास व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यहां आठ अक्तूबर से आयोजन होना है, जिसमें कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। कुलपति प्रो. राकेश सिंह एकलव्य स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने ग्राउंड का निरीक्षण करते हुए पिच को बेहतर ढंग से तैयार करने के निर्देश दिए। मैदान की साफ-सफाई, समतलीकरण और मैच के लिए जरूरी व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराने का निर्देश दिया। जेपीएल के...