जौनपुर, अक्टूबर 1 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में अधिवासित अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के आवंटित आवासों में विद्युत मीटर लगा दिए गए हैं। अब संबंधित कर्मिको को अपने आवास में लगे विद्युत मीटर के आधार पर वित्त विभाग में प्रतिमाह बिजली का बिल स्वयं जमा करना होगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने निर्देश पत्र जारी किया है। निर्देश पत्र के अनुसार आवासीय परिसर में आवंटित आवासों में विद्युत मीटर लगाए जा चुके हैं और एक अक्टूबर से सभी विद्युत मीटर पूर्ण रूप से क्रियाशील रहेंगे। इसके बाद प्रत्येक आवास में मीटर के अनुसार विद्युत खपत का शुल्क संबंधित अधिकारी, शिक्षक अथवा कर्मचारी की ओर से वित्त विभाग में जमा किया जाएगा।कुलसचिव ने निर्देश दिया है कि बि...