जौनपुर, नवम्बर 4 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की पुरुष हैंडबॉल टीम काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी में आयोजित होने वाली पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय हैंडबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर से रवाना हुई। विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक सुदृढ़ता प्रदान करते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की टीम अपनी कड़ी मेहनत के बल पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी और प्रतियोगिता जीतकर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाएगी। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: मारवाड़ी कॉलेज में अंतर...