जौनपुर, अगस्त 24 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। गौराबादशाहपुर कस्बे से जाने वाले विभिन्न संपर्क मार्गों की बदहाली की खबर आप के अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 20 अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित होते ही लोक निर्माण विभाग हरकत में आ गया। विभाग ने बारी सुरैला मार्ग, थाना मार्ग, नहर मार्ग सहित सभी संपर्क मार्गों पर हुए गड्ढों में फिलहाल गिट्टियां डाल कर गड्ढों को भर दिया है। हालांकि इसके मरम्मत का काम अभी होना है। सड़कों पर हुए गड्ढों की वजह से लोगों को आवागमन में भारी दुश्वारी का सामना करना पड़ रहा था।लोकनिर्माण विभाग के जेई प्रमोद कुमार का कहना है कि बारी मार्ग के नवीनीकरण और अन्य संपर्क मार्गों के विशेष मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही जल्द कार्य कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...