जौनपुर, अगस्त 21 -- Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खंड के पीएस कौली में गुरुवार को अभिभावक-शिक्षक संघ यानी पीटीएम एवं विद्यालय प्रबंध समिति यानी एसएमसी की मासिक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में एसएमसी अध्यक्ष घनश्याम ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और गुणात्मक शिक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सरोज सिंह एवं प्रधानाध्यापक के साथ विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों के शैक्षणिक प्रोत्साहन के लिए कॉपी और कलम का वितरित किये और साथ ही बैठक में उपस्थित बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावकों को सम्मानित किया गया और अभिभावक-शिक्षक समन्वय में बच्चों को नियमित उपस्थिति पर जोर दिया गया। बैठक में संबोधित करतें हुए सरोज सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय शिक्षक और अभिभावकों के बीच ...