Jaunpur News: पीएचसी पर एसआरएम ने किया स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण
जौनपुर, अगस्त 24 -- Jaunpur News: सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का एसआरएम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध औषधियों, जांच सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय चिकित्सा अधिकारी (प्रयागराज) डॉ. दिनेश कुमार सरोज तथा मनोज कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी समेत लोग उपस्थित रहे। एसआरएम ने केंद्र पर मौजूद डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को निर्देश दिया कि मेले में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर इलाज और जरूरी दवाएं बिना किसी लापरवाही के उपलब्ध कराई जाएं। मेले में आए ग्रामीण मरीजों ने भी विभिन्न बीमारियों से संबंधित परामर्श लिया और नि:शुल्क दवाएं प्राप्त कीं। यह भी पढ़ें- Balram...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.