Jaunpur News: पिता पर धारदार हथियार से किया हमला
जौनपुर, अक्टूबर 7 -- Jaunpur News: जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार मोहल्ले में मंगलवार को घरेलू विवाद में बेटे ने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें 60 वर्षीय घूरेलाल गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घूरेलाल का किसी बात को लेकर बड़े बेटे सुभाष से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सुभाष ने धारदार हथियार से पिता पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.