जौनपुर, नवम्बर 3 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक सोमवार को अध्यक्ष न्यायमूर्ति रामऔतार सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान पिछड़े वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति पर मंथन किया गया। जिले के प्रधानों, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्यों और अन्य से जरूरी सुझाव लिए गए। ओबीसी में शामिल विभिन्न जातियों के प्रतिनिधित्व पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरूआत में सीडीओ नरेंद्र बहादुर सिंह ने स्वागत किया। बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को देखते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति के साथ ही स्थानीय निकायों में उनके प्रतिनिधित्व व आरक्षण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। स्थानीय ग्रामीण निकायों में पिछड़े वर्गों के प्र...