Jaunpur News: पिकअप के धक्के से रेलवे फाटक का बूम टूटा, चालक पर मुकदमा
जौनपुर, नवम्बर 13 -- Jaunpur News: जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी लखनऊ रेल प्रखंड पर नाथुपुर में स्थित रेलवे फाटक संख्या 3 बी का बूम गुरुवार की देर शाम को पिकप के धक्के से टूट गया।जिसके चलते थोड़ी देर तक जाम की स्थिति बन गयी।आरपीएफ के जवानों ने मौके पर पहुंच कर यातयात व्यवस्था को सुचारू कराया।घण्टो तक उक्त क्रासिंग पर स्लाइडिंग बूम लगाकर ट्रेनों का संचालन कराया गया।उक्त रेलवे फाटक के बूम को एक पिकप ने टक्कर मार दिया।जिससे बूम टूट कर लटक गया।इसकी सूचना मिलते ही आरपीएफ चौकी प्रभारी जफराबाद प्रभु नारायण सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।उसके बाद यातायात को सुचारू रूप से संचालित करवाया।प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि छह बजकर 20 मिनट पर उक्त बूम पिकप के धक्के से टूट कर लटक गया था।मौके पर स्लाइडर बूम लगवाकर ट्रेनों का संचालन करवाया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.