जौनपुर, अक्टूबर 9 -- Jaunpur News: डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग स्थित बजरंग नगर के कोईलारी मोड़ के पास गुरुवार की रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार डीसीएम आगे चल रही पिकअप से टकरा गई। टक्कर से अनियंत्रित हुई पिकअप सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराई, जिससे पोल बीच से टूट गया। गनीमत रही कि वही पास में दुर्गापूजा पंडाल का निर्माण चल रहा था, किंतु घटना वक्त लेबर व कारीगर वहां नही थे । जिससे एक बडा हादसा होने से बच गया। बिजली पोल में हुई इस टक्कर में पिकअप सवार ड्राईवर व खलासी मामूली खरोंच होने के साथ सुरक्षित बच गए। पोल टूटने की सूचना स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को देकर विद्युत सप्लाई बंद करा दी। यह भी पढ़ें- Basti News: सड़क किनारे विद्युत पोल से टकराकर खाई में गिरा डीसीएम, चालक ने कूदकर बचाई जान हादसे के बाद मौके पर लो...