Jaunpur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मिठाई कारोबारी की मौत
जौनपुर, अगस्त 5 -- Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लुत्तीपुर गांव निवासी 40 वर्षीय मिठाई कारोबारी की सोमवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। सिहौली चौराहे के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। लुत्तीपुर निवासी बृजेश यादव सोमवार रात बाइक से सिहौली स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर में आरती-पूजन करने गए थे। दर्शन के बाद घर लौटते समय सिहौली चौराहे के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.