Jaunpur News: पारिवारिक विवाद में भाई पर ईंट से प्रहार
जौनपुर, जुलाई 16 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के बंजारेपुर मोहल्ले में पारिवारिक विवाद को लेकर एक भाई ने दूसरे को ईंट से मारकर घायल कर दिया। घायल का उपचार सीएचसी चोरसंड में कराया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित विशाल सेठ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की रात उनका भाई प्रशांत सेठ गाली गलौज करने लगा। जब विशाल ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने हाथ में ईंट लेकर हमला कर दिया। जिससे उसके हाथ और चेहरे पर गंभीर चोट आईं। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। एसओ गंगासागर मिश्र का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मारपीट के मामले में चार पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.