Jaunpur News: पारिवारिक भूमि विवाद के चलते युवक ने खुद को मारी गोली
जौनपुर, अक्टूबर 11 -- Jaunpur News: बदलापुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के बरौली वार्ड में शनिवार की रात पारिवारिक भूमि विवाद के चलते एक युवक ने अवैध तमंचे से खुद अपने पेट में गोली मार ली। परिजन उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर ले गये। जहां उपचार चल रहा है। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार राय ने बताया कि उक्त वार्ड निवासी संदीप सिंह उर्फ पोद्दार ने पिता द्वारा बेची गयी भूमि से नाराज होकर अवैध तमंचे से खुद पेट में गोली मार लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए वाराणसी ले गए जहां उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.