जौनपुर, सितम्बर 5 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के किरतापुर गांव में गुरुवार की शाम को पानी बहाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। घटना में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। मारपीट में वृद्ध को गंभीर चोट आयी, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। किरतापुर गांव की निवासी पुष्पलता यादव पत्नी अनिल यादव से पानी बहाने को लेकर झगड़ा और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर बीरबल यादव, कलमु यादव और वीरेंद्र ने पुष्प लता के परिवार पर लाठी-डंडे से हमला किया। इस हमले में पुष्पलता यादव, शोभनाथ यादव समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। आरोप है कि मारपीट के दौरान कलमू यादव ने पुष्पलता के 61 वर्षीय ससुर शोभनाथ यादव पर ईंट से ताबड़ तोड़ हमला कर दिया। जिससे शोभनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वृद्ध शोभनाथ की हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी...