जौनपुर, अगस्त 30 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शुक्रवार को पागल कुत्ते ने नौ लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। कुत्ते के काटने से जख्मी सभी लोगों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दवा देने के साथ ही एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई। कुत्ते के आतंक से ग्रामीणों में भय का माहौल रहा। हालांकि बाद में ग्रामीणों ने कुत्ते को मार गिराया। ग्रामीणों के अनुसार, पागल कुत्ते ने सबसे पहले गोठांव गांव में रिश्तेदारी में आई अंशिका यादव पुत्री राजेश यादव निवासी उवारी, मछलीशहर को काटा। इसके बाद कुत्ता भागते हुए रास्ते में एक एक करके कई लोगों को काटकर जख्मी करता गया। कुत्ते के काटने से अमरावती पत्नी चंद्रदेव, जड़ावती पत्नी मठोरी लाल पाल, विकास पुत्र लक्ष्मीशंकर व कमलेश निवासी भदराव, गोठांव गांव में रि...