जौनपुर, अक्टूबर 5 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जल जीवन मिशन की तरफ से पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गईं ग्रामीण सड़कों की बदहाली अब प्रशासन की नजर से नहीं छिप सकेगी। जल जीवन मिशन के तहत क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की शिकायत ग्रामीण जल सारथी मोबाइल एप पर फोटो और वीडियो के साथ दर्ज करा सकेंगे शिकायत जिसका 24 घंटे में होगा समाधान। सड़क पुनर्स्थापन के लिए जिले में अक्तूबर से शुरु होकर 30 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। एप पर आने वाली शिकायतों के आधार पर संबंधित स्थान की जानकारी जुटाकर सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता से कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण और राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की ओर से विकसित एप पर शिकायत दर्ज करने के लिए नाम, पता और मोबाइल नंबर के साथ क्षतिग्रस्त सड़क का विवरण देना होगा। मौके की फोटो के साथ अधिकतम 20 सेकेंड का ...