Jaunpur News: पशु पालक को पत्थर मार पिकअप पर लाद ले गए भैंस
जौनपुर, जुलाई 3 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर आजमगढ़ हाईवे किनारे कस्बा के गौरा डिहवा से शुक्रवार भोर में चोर एक भैंस पिकअप पर लादकर उठा ले गए। विरोध करने पर पशु पालक को पिकअप सवार चोरों ने पत्थर मारकर घायल भी कर दिया। भुक्तभोगी ने कस्बा स्थित पुलिस चौकी पर इसकी सूचना दी। कस्बा चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी की। गौरा डिहवा निवासी फिरतु राजभर का घर हाईवे किनारे है। उसकी भैंस घर के बाहर खूंटे से बंधी थी। पिकअप सवार खूंटे से भैंस खोलकर जब पिकअप पर लादने लगे तो कुत्ता भौंकने लगा। इतने में पशुपालक की नींद खुल गई। उसने शोर मचाया तो पिकअप सवारों ने ईंट पत्थर मारकर उसे घायल कर दिया। लोग शोर सुनकर जब तक जुटे। चोर भैंस पिकअप पर लादकर आजमगढ़ की तरफ फरार हो गए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.