Jaunpur News: पशु आरोग्य शिविर में वितरित हुई नि:शुल्क दवा
जौनपुर, नवम्बर 20 -- Jaunpur News: सरकी, हिन्दुस्तान संवाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन शुक्रवार को कुशैला गांव में किया गया। ग्राम प्रधान लीलावती देवी ने गौ पूजन करके शिविर की शुरूवात की। कुल 642 पशुओं का पंजिकरण करके निःशुल्क दवा वितरित किया गया। इस अवसर पर उपमुख्य पशुचिकित्साधिरी केराकत दुर्गा राम मौर्य ने पशुओं को बीमारी से बचने के उपाय के साथ सरकार की आरे से चलायी जा रही योजनाओं के बारे में पशुपालकों को जानकारी दी। शिविर में उपस्थित रहे लोगों मे वेटनरी फार्मासिस्ट राजेंद्र सोनकर, पशुधन प्रसार अधिकारी गुलाब प्रसाद, अनुज यादव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.