Jaunpur News: पशु आरोग्य मेले में 658 पशुओं का पंजीकरण
जौनपुर, अक्टूबर 17 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। पशुपालन विभाग की ओर से शनिवार को शहाबुद्दीनपुर गांव में पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पशुपालकों को पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य, टीकाकरण और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में कुल 658 पशुओं का पंजीकरण कर उनका निश्शुल्क उपचार तथा दवाएं वितरित की गईं। शिविर का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंतलाल मौर्या ने गोपूजन कर किया। कार्यक्रम में पशु चिकित्सकों ने पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए समय पर टीकाकरण कराने, साफ-सफाई रखने और संतुलित आहार देने की सलाह दी। पशुपालकों को पशुधन बीमा, पशु किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में भी बताया गया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: पशु आरोग्य शिविर में पशुपालकों को जानका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.