Jaunpur News: पशु आरोग्य मेले में 600 पशुओं का हुआ उपचार
जौनपुर, अक्टूबर 12 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। धर्मापुर ब्लॉक के उत्तरगावां गांव में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें करीब छह सौ छोटे-बड़े पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया और पशुपालकों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। ग्राम प्रधान कमला यादव ने गो-पूजन कर मेले का शुभारंभ किया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने पशुओं में होने वाली संक्रामक बीमारियों के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी। इस मौके पर पशुधन प्रसार अधिकारी सर्वेश कुमार मौर्य, अनीता यादव, सुनील यादव, सूर्य प्रकाश, अविनाश यादव, अंकित विश्वकर्मा और अमर देव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.