Jaunpur News: पशुबाड़े से भैंस चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
जौनपुर, सितम्बर 5 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के करनौली गांव में चोर पशुबाड़े से भैंस चोरी कर ले गए। घटना 22 जुलाई की रात की बताई जा रही है। पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और भैंस बरामद करने की मांग की है। करनौली गांव निवासी रमेशचंद्र मिश्र के अनुसार 22 अगस्त की रात करीब साढ़े बारह बजे से दो बजे के बीच चोर पशुबाड़े में बंधी उनकी भैंस खोलकर ले गए। सुबह पशुबाड़े में भैंस नहीं मिली तो उन्होंने आसपास तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले इसी स्थान से उसकी दूसरी भैंस को वाहन पर लादकर ले जाया गया था। आशंका है कि चोरों ने पहले से पशुबाड़े और भैंसों की रेकी की थी। घटना वाली रात भी चोरों ने उसी स्थान पर वाहन खड़ा कर भैंस को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.