Jaunpur News: पलिया कुआं पर गोकशी की सूचना से हड़कंप
जौनपुर, अक्टूबर 2 -- Jaunpur News: सरकी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरकी पुलिस चौकी अन्तर्गत गांव सूरतपुर पलिया और पेसारा गांव के बार्डर पर नहर किनारे एकांत स्थान पर कुआं के पास शुक्रवार की सुबह किसानो ने जगह जगह खून के धब्बे देखे, कुआं में ढेर सारा जानवर का मल मूत्र दिखा पेड़ो के झुरमुट में जानवर बाधने की रस्सी दिखी जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में फैल गई। की बीती रात यहां पर गौकशी हुई है। जिसके बाद पहुंचे ग्राम प्रधान सूरतपुर पलिया के रमेश कुमार आर एस एस के विजय राय और हीरा लाल और अन्य ने पुलिस को सूचना दिया जिस पर पहुंचे चौकी इंचार्ज राकेश सोनकर जांच में जुटे रहे। वही गांव में यह भी चर्चा रही कि बीती शाम चार मवेशी झुरमुट में बधे हुए थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.