जौनपुर, नवम्बर 4 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। स्ववित्तपोषित प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार तिवारी एवं संरक्षक अशोक दुबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राकेश सिंह एवं कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह को विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में परीक्षा फॉर्म भरने, परीक्षा 24 तारीख के बाद आयोजित करने तथा स्नातकोत्तर (पीजी) में 200 रुपये नामांकन शुल्क नहीं लेने समेत अन्य मांगें उठाई गईं। महासंघ के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष प्रबंधकों की समस्याओं को रखते हुए संबंधित मुद्दों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। उन्होंने परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया और परीक्षा आयोजन की तिथि को लेकर विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयों को होने वाली परेशानियों...