Jaunpur News: परिजनों पर लगायी पिटाई का आरोप, मुकदमा दर्ज
जौनपुर, अक्टूबर 1 -- Jaunpur News: मछलीशहर। नगर निवासी एक महिला ने अपने पति और जेठ पर पीएलवी का कार्य छुड़वाने के लिए पिटाई करने का आरोप लगायी है। पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर के काजी का पूरा मोहल्ला निवासी गुलफ्सा ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगायी कि मोहल्ला निवासी मोहम्मद इरफान के साथ मेरा निकाह हुआ था। पीड़िता के अनुसार सोमवार सुबह सात बजे मेरे पति इरफान, जेठ नौशाद और ननद महापारा ने अभद्र टिप्पणी करते हुए पिटाई की। गुलफ्सा तहसील में पीएलवी के रुप में कार्यरत है। पीड़ित के अनुसार वे लोग नौकरी छुड़वाना चाहते हैं। जिसके वजह से मुझे प्रताड़ित करते रहते है। शौहर दूसरा निकाह करने की धमकी देता है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया महिला की तहरीर पर पति, जेठ और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.