Jaunpur News: परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
जौनपुर, नवम्बर 2 -- Jaunpur News: मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के बामी में आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला के चौथे दिन शनिवार को धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया। शिव धनुष टूटते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा रामलीला मंच गूंज उठा। मंचन में राजा जनक की ओर से आयोजित सीता स्वयंवर में आए कई राजाओं ने शिव धनुष उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफल नहीं हुआ। इससे राजा जनक निराश हो उठे। इस बीच गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पर भगवान श्रीराम ने धनुष उठाया। प्रत्यंचा चढ़ाते समय धनुष टूट गया, जिसके बाद दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। यह भी पढ़ें- Kausambi News: प्रभु श्रीराम के छूते ही टूटा धनुष , लगे सियाराम जय के जयकारे इसके बाद माता सीता ने श्रीराम के गले में वरमाला डाली। शिव धनुष टूटने की आवाज सुन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.