Jaunpur News: परमात्मा कण-कण में व्याप्त है : लक्ष्मणाचार्य
जौनपुर, अक्टूबर 25 -- Jaunpur News: नौपेड़वा (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खण्ड के सुजियामऊ गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीपति उपाध्याय के आवास पर सात दिवसीय श्रीमद्भभागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ आयोजित है। छठवें दिन शनिवार की रात अयोध्या के कथा व्यास लक्ष्मणाचार्य महाराज ने कहा कि परमात्मा कण-कण में व्याप्त है। कथा व्यास ने श्रीकृष्ण का संदेश लेकर उद्धव के वृंदावन जाने की कथा पर मार्मिक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवत स्मरण हो तो मरण भी मंगलमय हो जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में विवाह एक संस्कार है। भक्तों को रूक्मिणी विवाह की कथा श्रवण कराते हुए आचार्य ने कहा कि जीव रूपी पिता जब नारायण रूपी वर का चरण धोता है तो अहंकार समाप्त हो जाता है।श्रीराम कथा श्रवण कराते हुए मानस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.