Jaunpur News: पब्लिक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक गिरफ्तार
जौनपुर, जुलाई 6 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। कॉलेज की विकास निधि से 10.40 लाख रुपये के गबन के मामले में उनके खिलाफ वर्ष 2021 में मुकदमा दर्ज हुआ था। न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहने पर उन पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के सौदमा गांव निवासी हृदय नारायण मिश्र पब्लिक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक रहे हैं। तत्कालीन प्रधानाचार्य राजेश कुमार मिश्र ने अगस्त 2021 में आरोप लगाया था कि कॉलेज के विकास फंड से कूटरचित तरीके से 10 लाख 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस मामले में आपराधिक विश्वास भंग, धोखाधड़ी और जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.