Jaunpur News: पथ संचलन में स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र प्रथम का संदेश
जौनपुर, अक्टूबर 25 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। विजयदशमी उत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मड़ियाहूं खंड जिला मछलीशहर की ओर से पथ संचलन निकाला गया। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज से शुरू हुआ पथ संचलन श्रीराम जानकी मंदिर तक पहुंचा। इस दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकजुटता का परिचय दिया। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। संघ के जिला प्रचारक राजेंद्र ने स्वयंसेवकों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार समय, सोच और मन लगाकर राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करना चाहिए। गौरवपूर्ण इतिहास से सीख लेकर वर्तमान और भविष्य के प्रति सचेत रहना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: सेलाकुई और हरबर्टपुर में संघ का पथ संचलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.